जिला लुधियाना के उलमा व इमामों से मुफ्ती इरतिकाउल हसन कांधलवी आज करेंगे संबोधित
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा व पंजाब ने शामिल होने की अपील की
लुधियाना,30 अक्तूबर। मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर और जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि महदी एवं मसीह होने के झूठे मुद्दई शकील बिन हनीफ का फितना खुफिया रुप से लुधियाना के टंढारी, साहनेवाल एवं फोकल प्वाइंट आदि विभिन्न इलाकों में फैलाने की नापाक कोशिशें चल रही हैं और शहर के कुछ युवाओं ने खुद आकर बताया कि उन से नवां शहर के कुछ लोग उनसे कई बार लुधियाना में मिले हैं और उन्होंने कयामत की निशानियों पर चर्चा करते हुए शकील बिन हनीफ को महदी व मसीह मान लेने एवं उस के हाथ पर बैअत हो जाने की बात एक से ज्यादा बार कही है।
उन्होंने कहा कि इस फितना के खिलाफ जागरूकता का एक सामान्य माहौल बनाने और इस फितना की विधि और इसके समाधान पर एक विस्तृत संबोधन के लिए, पंजाब के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मुफ्ती इरकिकाउल हसन कांधलवी मुफ्ती ए आजम और सदस्य ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड लुधियाना आ रहे हैं और आज बाद नमाज इशा मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना में संबोधित करेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में मौलाना अब्दुस सत्तार कासमी और मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी भाग लेंगे।
मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना, हाजी मुहम्मद फुरकान खजानची जमियत उलमा लुधियाना और डॉ. कारी मुहम्मद यूसुफ महासचिव जमीयत उलमा लुधियाना ने लुधियाना, जगराओं, खन्ना, समराला, रायकोट और अन्य सभी क्षेत्रों के मस्जिदों के इमाम. मदारिस के लोग, तब्लीगी कार्यकर्ताओं और विभिन्न राष्ट्रीय और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे इस कार्यक्रम में अपनी और अपने रिश्तेदारों की भागीदारी सुनिश्चित करें और शकील बिन हनीफ के इस फितना को खतम करने में अपनी पूरी भूमिका निभाएं।
मोहम्मद सादैन और मोहम्मद आबिद ने कहा कि मेहमानों के लिए ईशा से आधे घंटे पहले भोजन की व्यवस्था की गई है और ईशा के बाद डेढ़ से दो घंटे तक कार्यक्रम जारी रहेगा, इसलिए सभी मेहमानों को मायापुरी चौक के पास मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग में पहुच कर मगरिब की नमाज अदा करें।



