चंडीगढ़, 20 नवंबर | पंजाबी गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुरनाम भुल्लर की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं। फिलहाल सिंगर ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है।
आपको बता दें कि गुरनाम भुल्लर की शादी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें गुरनाम भुल्लर अपनी पत्नी के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस शादी में पंजाबी सिंगर हरभजन मान ने भी खूब धमाल मचाया। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में इंडस्ट्री को अनगिनत हिट गाने और एल्बम दिए हैं।




