Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

कनाडा में मनप्रीत कौर की हार्ट अटैक से गई जान- पिता की अपील- शव भारत लाया जाए

Spread the News

बरनाला। पंजाब की लड़की की कनाडा में मौत हो गई है। बरनाला जिले के गांव हमीदी की 22 वर्षीय मनप्रीत कौर की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई। वह 18 दिन पहले ही टोरंटो गई थी। वहीं लड़की की मौत से घर और गांव में शोक की लहर है। मनप्रीत के पिता केवल सिंह ने बताया कि रात 3 बजे डॉक्टरों का फोन आया।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बेटी के साथ रहने वाली लड़की ने बताया कि उसे कल उल्टी हुई थी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पिता के अनुसार, दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भारत सरकार से अपील है कि बेटी मनप्रीत कौर के शव को वतन लाने में मदद की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments