Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मालेर कोटला: नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में तीसरा महारक्त दान शिविर का आयोजन

Spread the News

रज़ाकारों द्वारा दान किया गया रक्त लाखों लोगों की जान बचाने में मदद कर सकता है: मौलाना अनवर अमृतसरी

मैं हमेशा युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर सही दिशा में ले जाने का प्रयास करूंगा : मोहम्मद आरिफ खान

नई दिल्ली/मलेरकोटला । शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा आयोजित श्री मुहम्मद आरिफ खान और उनकी पूरी टीम ने कुंदन लाल धर्मशाला में तीसरे महारक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इस महारक्तदान शिविर में सभी धर्मों के लगभग 200 लोगों ने धर्म और राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना जनहित में अपना रक्तदान कर एक महत्वपूर्ण कारनामा किया और युवा पीढ़ी के एक बड़े वर्ग को भी इस महान कार्य से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।
जहाँ इस भव्य रक्तदान शिविर में पूरे पंजाब से महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया, वहीँ नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी, मुफ्ती आजम पंजाब मुफ्ती इर्तिकाउल हसन, स. अवतार सिंह ढिल्लों, मुफ्ती साहिल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम के बाद मौलाना अनवर अमृतसरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसायटी (रजि.) द्वारा आज आयोजित तीसरा रक्तदान अभियान बहुत ही सराहनीय कदम है। क्योंकि जिन्होंने आज रक्तदान किया है उनकी कुर्बानी लाखों मरीजों की जिंदगी संवारेगी। क्योंकि जब हम अस्पतालों में जाते हैं तो पाते हैं कि कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें हर महीने या 15 दिन के बाद रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे लोगों के लिए ऐसे कैंप किसी वरदान से कम नहीं हैं।
इस मौके पर नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष व कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे श्री आरिफ खान ने सभी अतिथियों व जनता का आभार व्यक्त किया, वहीं उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनकी दिली तमन्ना है कि जो युवा अपनी युवावस्था को नशे से भरे जीवन में व्यतीत कर रहे हैं उन्हें इस दलदल से बाहर आना चाहिए और अपनी युवावस्था का सदुपयोग देश,और राष्ट्र के हित में करना चाहिए।
इस मौके पर मंसूर आलम, एडवोकेट रिजवान खान, दिलबर खान, चेयरमैन रियाज खान, हक पंजाब दा चैनल से निसार, इरफान, मुफती साकिब कासमी, शफीक साहब ने मीटिंग में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री मोहम्मद आरिफ साहब की देखरेख में रक्तदान करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए आए हुए विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र भी भेंट किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments