Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियानाः युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फैंका, अज्ञात पर मामला दर्ज

Spread the News

लुधियाना, 4 अक्टूबर | यहां एक बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना के बालिएवाला इलाके में स्थानीय निवासियों ने सड़क के किनारे अर्धनग्न हालत में एक युवक का शव देखा। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना मिलने के बाद कुमकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गांव बालीवाल निवासी कंवलजीत सिंह की शिकायत पर थाना कुमकाल की पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को जानकारी देते हुए कंवलजीत ने बताया कि बीती रात करीब 8.30 बजे वह अपने खेतों में चक्कर लगाने के लिए गया था। उसने देखा कि अमर सिंह के खेत के पास सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर उसकी हत्या कर दी। कंवलजीत ने इसकी सूचना कूमकला थाने की पुलिस को दी।

इस मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। इस मामले में कंवलजीत की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments