लुधियाना, 20 दिसंबर| पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक गुरप्रीत गोगी ने मंगलवार देर रात लुधियाना के राजगुरू नगर सब्जी मंडी में रेड की। गोगी ने तहबाजारी विभाग के कर्मचारी को सब्जी मंडी से रेहड़ी फड़ी वालों से अवैध वसूली करते हुए पकड़ा, वहीं कुछ लोग भागने में सफल रहे।
रेहड़ी वालों ने विधायक गोगी को बताया कि उनसे एक साल के लिए तहबाजारी कर्मचारी 15 हजार रुपए ले जाते है, जबकि रसीद सिर्फ 3 महीने की दी जाती है। गोगी ने रेहड़ी संचालकों से कहा कि वह सब्जी बेचने के लिए खुद के बैंच खरीदे। कुछ लोग बैंच किराए पर देने की आड़ में भी अवैध वसूली कर रहे है, जिसे भी लाइट जलाने के लिए कनेक्शन लेते हैं, वह भी उनसे मोटे रुपए लेता है। गोगी ने कहा कि सब्जी मंडी में एक सार्वजनिक बिजली मीटर लगवा दिया जाएगा जिसका बिल सभी सब्जी विक्रेता पैसे इकट्ठा करके जमा करवाएंगे।

गोगी ने तहबाजारी इंस्पेक्टर अजय कुमार की गोगी ने जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि 127 रेहड़ियों के पैसे निगम में जमा नहीं हो रहे। जो बदमाश सब्जी मंडी में पैसे एकत्र कर रहे है इनके खिलाफ थाना सराभा नगर में FIR दर्ज करवाई जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर अजय के खिलाफ वह निगम कमिश्नर संदीप ऋषी से कहकर पिछले रिकॉर्ड की भी जांच जांच करवाएंगे।
गोगी ने तहबाजारी अधिकारी से पिछले 8 महीने का सब्जी मंडी से इकट्ठी की गई सरकारी रसीदों का रिकॉर्ड मंगवाया है। गोगी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह खुद सब्जी मंडी में कुर्सी लगाकर रेहड़ी संचालकों के हक में बैठ सकते है।



