Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: टीवी चैनल बदलने को लेकर आपस में भिड़े कैदी; 4 गंभीर रूप से घायल

Spread the News

लुधियाना, 14 अक्तूबर | लुधियाना की सेंट्रल जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया।  यहां टीवी चैनल बदलने को लेकर कैदियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के 4 लोग घायल हो गए हैं। जिनके सिर पर चोट लगी है। जेल प्रशासन द्वारा किसी तरह कैदियों को बचाया गया। उन्हें पहले जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

झड़प में घायल हुए एक कैदी का नाम सुमित है। 3 अन्य कैदियों के नाम सामने नहीं आया है। रात 1 बजे सुमित और अन्य 3 कैदियों के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल की सुरक्षा के लिए रात दो बजे तक पीसीआर दस्ता और अतिरिक्त बल तैनात किया गया था।

घायल सुमित के दोस्त ने बताया कि हेबोवाल निवासी शुभम मोटा गिरोह के युवक से उसकी पुरानी दुश्मनी है। दोनों गुटों में से सुमित किससे भिड़ा था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments