लुधियाना। आए दिन चोरी की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। लुधियाना में लोगों ने 2 बाइक चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों को एक खंभे से बांधकर अच्छी तरह से पीटा।
इसी बीच चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गुरदेव नगर से मोटरसाइकिल चुराकर जगराओं में विजय नामक युवक को बेच दी। पकड़े गए दोनों चोर चिट्टे का नशा करते हैं। जानकारी के अनुसार एक चोर ने बताया कि वह एड्स से पीड़ित है।
गुरुवार को दोनों इलाके की रेकी कर रहे थे। इसी बीच उसने मोटरसाइकिल में चाबी लगा दी। क्षण भर में मोटरसाइकिल का ताला खुल गया। जैसे ही उसने बाइक लेकर भागने की कोशिश की लोगों ने उसे पकड़ लिया। क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पूर्व में चोरी हुई मोटरसाइकिल के सीसीटीवी भी चेक किए।
दोनों को पूर्व में भी बाइक चोरी करते देखा गया था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और फिर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचना दी और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।



