Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, ट्रक मालिक के खिलाफ परिजनों ने किया सड़क जाम

Spread the News

लुधियाना, 11 मार्च । रविवार को भाठा धुआ गांव में ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था. ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मृतकों की पहचान प्रदीप सिंह (33) और मनदीप कौर (30) के रूप में हुई है। दंपति के परिवार में 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी है। प्रदीप सिंह एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे और उनकी पत्नी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं.

हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव छंगना के रूप में हुई है। ये दोनों बुलेट पर सवार होकर एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नकोदर जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। लोगों के मुताबिक यह ट्रक किसी शैलर मालिक का है। ट्रक से किसी भी प्रकार का कोई वाहन दस्तावेज बरामद नहीं हुआ. लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रक मालिक की गिरफ्तारी की मांग की.

पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मुल्लापुर थाने की पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थानाप्रभारी जसवीर सिंह तूर मौके पर पहुंचे. जसवीर सिंह के मुताबिक आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनका मेडिकल कराया गया है. परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments