लुधियाना। यहां एक शर्मनाक खबर सामने आई है। सदर पुलिस ने शराब के नशे में धुत बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक पिता को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईशर नगर इलाके के रहने वाले सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
कुछ समय तक लड़कियां हरकतों को नज़रअंदाज कर रही थीं। लड़की ने लिखित शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने शराब के नशे में कुछ ऐसा किया था जो बर्दाश्त करना काफी मुश्किल था।




