Home अन्य Media लुधियाना: बीमारी से परेशान होकर एक पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी

लुधियाना: बीमारी से परेशान होकर एक पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी

Svg%3E
Spread the News

लुधियाना/जगराओं, 25 नवंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। लुधियाना के जगराओं में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही की पहचान पूरन सिंह पुत्र हरचंद सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।

जानकारी के मुताबिक सिपाही पूरन सिंह किडनी की बीमारी के चलते डायलिसिस पर थे। आज भी उन्हें अपना डायलिसिस कराने के लिए फोर्टिस अस्पताल जाना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपने घर के कमरे में लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।