लुधियाना, 13 दिसंबर | जगराओं में 2 कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में CIA स्टाफ प्रभारी और गनमैन को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा गुरुवार देर रात सिद्दवां बेट रोड पर हुआ। घायल की पहचान सीआईए स्टाफ प्रभारी किक्कर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ के प्रभारी अपने गनमैन के साथ जगराओं से सिद्दवां बेट की ओर गश्त पर जा रहे थे।
जैसे ही पुलिस की गाड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने कार को एक तरफ से टक्कर मार दी, जिससे सीआईए प्रभारी और गनमैन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, लेकिन चोट गंभीर न होने के कारण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।



