लुधियाना, 9 नवंबर | लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन से तीन महीने का एक बच्चा लापता हो गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस में हड़कंप की स्थिति है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार मेघालय की राजधानी शिलांग से आया था। पूरा परिवार रेलवे स्टेशन पर सो रहा था तभी कोई उनके 3 महीने के बच्चे को उठा ले गया।
सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस भी हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।



