Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना: कपड़ा फैक्ट्री में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग; लाखों का सामान हुआ राख

Spread the News

लुधियाना, 10 नवंबर | यहां शक्ति नगर में आज सुबह एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट-सर्किट के कारण चिंगारी पास में खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी के पेट्रोल टैंक पर जा गिरी। इस धमाके के कारण आग बेसमेंट तक पहुंच गई।

पड़ोसियों ने आग की लपटें देखकर मालिक को सूचना दी। फैक्ट्री मालिक नवीन जौली ने बताया कि उन्होंने रात को फैक्ट्री बंद कर दी थी। सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि फैक्ट्री में आग लग गयी है। शॉर्ट-सर्किट के कारण स्कूटर समेत सभी उपकरण जलकर राख हो गये।

नवीन ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग के कारण आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से फैक्ट्री से कपड़े और अन्य सामान बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों की जरूरत पड़ी। फैक्ट्री के अंदर कोई कर्मचारी नहीं था, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments