Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में मौसम का ताजा अलर्ट, जानें कहां होगी भारी बारिश

Spread the News

चंडीगढ़,2 फरवरी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के पूरे मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड में ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान अधिक है, लेकिन रात में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

इसके साथ ही शनिवार को हुई बारिश के बाद पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में पारा चढ़ने का सिलसिला थमने वाला है। आज यानी रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण अगले 24 घंटों में दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तापमान अधिक रहेगा, लेकिन बारिश के बाद ठंड का अहसास बढ़ेगा और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया विभाग ने कहा कि इसके बढ़ने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments