Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बिश्प हाउस में सलीबी यात्रा निकाल कर लाखों लोगों ने मनाया गुड फ्राइडे का त्योहार

Spread the News

फादर एंटोनी, फादर अजे समेत विभिन्न हस्तियों ने पहुँच कर अपनी आस्था का किया इज़हार

जांलधर। जालंधर के बिश्प हाउस में गुड फ्राइडे का त्यौहार मनाया गया। जिसके चलते आज बिश्प हाउस से सलीबी यात्रा निकाली गई। जो यात्रा बिश्प हाउस से चलते शास्त्री मार्के मार्केट से होते हुए बिश्प हाउस में समाप्त हुई।

यात्रा के बारे में फादर ने बताया कि गुड फ्राईडे का त्यौहार इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन यीशु मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। यीशु के दुखों को याद करते हुए हर साल यह यात्रा निकाली जाती है। बिश्प हाउस से इस मौके पर यशु मसीह जी ने सब को प्यार और माफ करने का संदेश दिया था। एवं मसीह भाईचारे ने अपने ईश्वर का हुक्म माना।

यह दिन प्रभु यशु मसीह के सलीबी मौत का यादगारी दिन हैं। क्योंकि प्रभु यशु बेगुनाह होते हुए भी एक अपराधी की तरह सलीब पर मारे गए हैं। प्रभु यशु जी ने बेगुनाह होकर भी जो खून बहाया है उस खून से मानवजाति का पाप माफ हो गया है।

एक महान बलिदान का दिन समझ कर इस दिन को मनाया जाता हैं। क्योंकि प्रभु यशु ने जो सलीब के ऊपर जान दी पूरी मानव जाति के लिए। ऐसा नहीं कि उन्होंने किसी एक खास व्यक्ति के लिए दुख सहा और सलीब पर चढ़ाए गए।

इस अवसर पर फादर एंटोनी जी, फादर अजय जी, फादर थॉमस जी, बाबू हीरा मसीह जी, श्री रोबर्ट जी, श्री पाल मसीह जी, श्री विजय मुंज जी, श्री धर्मपाल जी, श्रीमती मंजीत जी, श्रीमती ज़ीथा जी, एवं युसेफ सेना के सदस्यों ने प्रोग्राम में पहुँच कर हर तरह से सहयोग दे कर उसे शानदार बनाया।

अंत में विशेष रूप से एक प्रार्थना के आयोजन के दौरान पूरे विश्व में शांति ओर सदभावना बनाये रखने की परमेश्वर से दुआ की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments