जालंधर, 19 अक्टूबर । कुल्लड़ पिज्जा कपल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कुल्हड़ पिज्जा दंपति को सुरक्षा प्रदान की है। हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को नोटिस भी जारी किया है।
बता दें कि निहंग मान सिंह के विरोध के चलते जोड़े ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की।



