दिल्ली, 31 अक्तूबर। नोएडा का एक वीडियो बहुत तेजी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लिफ्ट में एक महिला को आपसी विवाद के दौरान थप्पड़ मारता हुआ नजर रहा है, यह घटना नोएडा के पार्क लॉरेट सोसायटी में हुई है।
जानकारी के मुताबिक महिला को थप्पड़ मारने वाला शख्स रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरपी गुप्ता है। इस घटना के पीछे की वजह वह कुत्ता है जिसे महिला अपने साथ लिफ्ट में लेकर आई थी।
घटना से पहले महिला और पूर्व अधिकारी किसी बात पर बहस करते दिख रहे हैं और अचानक महिला पूर्व अधिकारी का फोन छीन लेती है और उसे फर्श पर फेंक देती है, जिसके बाद आईएएस को महिला को थप्पड़ मार देता है, इसके बाद मामला गर्म हो जाता है और महिला पूर्व IAS अधिकारी के बीच हाथोपाई हो जाती है।
जिसके बाद विवाद बढ़ जाता है और बाद में महिला का पति भी लड़ाई में शामिल हो जाता है औप पूर्व आईएएस अधिकारी की पिटाई करता नजर आता है। गौरतलब है कि यह घटना नोएडा के सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरेट सोसायटी की बताई जा रही है।और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।



