Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine

करवाचौथ पर चांद देखते वक्त छत गिरा पती, मौत

Spread the News

लुधियाना, 2 नवंबर। हाल ही में जहां पूरा पंजाब करवा चौथ की खुशियां मना रहा था, वहीं खन्ना में एक घर में हंगामा मच गया। यहां पत्नी का करवा चौथ का व्रत खुलवाते समय पति छत से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर राम के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी 42 वर्षीय लखविंदर राम अपने परिवार के साथ खन्ना में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी ने करवा चौथ का व्रत रखा था। चाँद निकलने का समय हो गया था। इस दौरान पूरा परिवार घर की छत पर इंतजार कर रहा था।

लखविंदर राम भी आसमान की ओर देख कर चांद निकलने का इंतजार कर रहा था, जब चांद निकलेगा और वह अपनी पत्नी का व्रत खोलेगा। बात करते-करते लखविंदर राम छत से नीचे गिर गये। बिना किसी देरी के लखविंदर राम को खन्ना सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल में राज ने बताया कि लखविंदर राम अपने परिवार के साथ छत पर था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। लखविंदर राम अपनी पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए छत पर चांद देख रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments