सहारनपुर में मानवाधिकार एक्शन फोरम के कार्यालय का हुवा भव्य उद्धघाटन
सहारनपुर । ब्लॉक पुंवारका, गागलहेड़ी में मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. शुभम दिवेदी द्वारा कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन समारोह संपन्न किया गया। इस उद्घाटन समारोह पर जिला सहारनपुर की कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला सहारनपुर के कई स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मानवाधिकार एक्शन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शुभम दिवेदी के द्वारा लोगो से आह्वान किया गया कि वे संगठन की ओर से समाज के लाचार व निराश्रित लोगो के लिए चलाई जा रही मुहिम “ओढ़ेगा भारत”, “कोई भूखा ना सोये” तथा मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों में शिक्षा की ज्योति जलाने में अपना योगदान दें।राष्ट्रीय महासचिव रामलाल के द्वारा सभा में उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि वें समाज सेवा के लिए आगे आये और समाज में निरंतर बढ़ रही बुराइयों के विरुद्ध अपनी आवाज उठाएं तथा समाज को एकता व आपसी समानता के पथ की ओर अग्रसर होने में अपना सहयोग दें।
उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि समाज के वंचित और शोषित लोगों को समाज में समानता का अधिकार और सम्मान दिलाने का निरंतर प्रयत्न करते रहें। आपकी एक छोटी सी पहल समाज में एक बड़ी जागृति को ला सकती है! शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा ये प्रयत्न होना चाहिए कि हम अपने समाज के हर वर्ग के लोगों जैसे बच्चे, युवा और स्त्रियों को शिक्षा की ओर अग्रसर करें, जिससे हम एक शिक्षित, सभ्य और अपराध मुक्त समाज का निर्माण कर सके।
अपने शब्दों को विराम देते हुए उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मानवाधिकार एक्शन फोरम से जुड़कर सक्रिय रूप से समाज सेवा करने का आवाहन किया। इस अवसर पर कई युवाओं ने संगठन के साथ जुड़कर समाज सेवा के लिए आगे आने का प्रण लिया। इस अवसर पर जीवन निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश कुमार, मानवाधिकार एक्शन फोरम जिला सहारनपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार उपाध्यक्ष एस कुमार, जिला सचिव सुरेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी अजय कुमार और व जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



