यह संसद के साथ-साथ भारत की सभी महिलाओं का अपमान है: मौलाना अनवर अमृतसरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
नई दिल्ली, 21 जुलाई । करणी सेना के कार्यकर्ता योगेंद्र राणा द्वारा एक वीडियो के माध्यम से कैराना सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी करने पर, राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मजलिस अहरार इस्लाम हिंद पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने कड़े लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संसद का अपमान तो है ही, साथ ही महिलाओं का भी अपमान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश जारी करने चाहिए। साथ ही, पुलिस प्रशासन को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करना चाहिए। क्योंकि योगेंद्र राणा की यह टिप्पणी न सिर्फ़ अश्लील है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके कल्याण के बार-बार बड़े-बड़े दावे करने वाली योगी सरकार इस कुकृत्य पर चुप क्यों है?



