Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

कर्नाटकः प्रियंका गांधी चुनाव को लेकर फिर हुईं सरगरम- 50 फीसदी महिला वोटरों को मुठ्ठी में लेने पर फोकस

Spread the News

बेंगलुरु।  कर्नाटक की महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ पुष्पा अमरनाथ, पूर्व मंत्री उमाश्री और रानी सतीश ने कहा कि वे प्रियंका गांधी से मांग करेंगी कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट महिलाओं को दी जाएं। पुष्पा अमरनाथ ने कहा कि 74 विधानसभा सीटों में से 109 महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। हम पार्टी से महिलाओं के लिए कम से कम 30 सीटों की मांग करते हैं।

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी अपनी तैयारी में जुट गई है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव को लेकर एक्टिव हो गई हैं। प्रियंका राजधानी बेंगलुरु में आज बड़ी रैली करने जा रही हैं। इसके जरिए कांग्रेस अपना चुनावी बिगुल फूंकेगी।

कांग्रेस का फोकस खासतौर पर महिला वोटर है। दरअसल, कर्नाटक में महिला वोटरों की संख्या करीब 50 फीसदी है। ऐसे में पार्टी महिला वोटरों को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी सिलसिले में प्रियंका आज पैलेस ग्राउंड्स में ‘ना नायकी’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह महिलाओं को लेकर बड़े एलान भी कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments