Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ईद मिलन पर करमजीत चौधरी ने पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट व देशवासियों को दी मुबारकबाद

Spread the News

करतारपुर। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा कराए गए ईद मिलन के शुभ अवसर पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव की प्रत्याशी चौधरी करमजीत कौर ने कहा कि ईद का त्यौहार आपसी एकता व भाईचारे को मज़बूत करने का त्यौहार है।

तरह तरह के सतरंगी फूलों से चमन बनता है जिसकी खुशबू पूरी दुनिया में गंगा जमुनी तहजीब लेकर महकती है। जो हमारी सभ्यता व संस्कृति को प्रदर्शित करती है। और हमारे बुजुर्गों की दी हुई एक महान सीख है जिसको हमें मजबूती के साथ पकड़े रखना है। और आपसी मोहब्बत व इंसानियत की डोर को मजबूती से थाम कर अपने देश को तरक्की की राह पर ले जाना है।

पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने सभी का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। ईद मिलन पर मौजूद रहने वाले राजकुमार अरोड़ा जी, जगदीश कुमार उर्फ जग्गा जी , डॉक्टर भीमसेन जी, कमलजीत ओहरी जी, वेद प्रकाश जी, आर एल सैली जी, शेर सिंह नंदरा, एडवोकेट कशिश जी, हरबंस कौर जी, अब्दुल समद, अब्दुल रहमान, नदीम अहमद, सुभान अहमद, अब्दुल रऊफ, बावाजी अरविंद टड्डा, नाथीराम जी,
मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments