Home पंजाब जॉइंट एक्शन कमेटी ने मौलाना कलीम सिद्दीक़ी की रिहाई का किया स्वागत

जॉइंट एक्शन कमेटी ने मौलाना कलीम सिद्दीक़ी की रिहाई का किया स्वागत

Svg%3E
Spread the News

सच्चाई को अस्थाई रूप से छुपाया जा सकता है लेकिन जीत सच्चाई की होती है : मुकर्रम सैफीSvg%3E

Svg%3E

मालेरकोटला। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रजिस्टर पंजाब के पदाधिकारियों, साहिबजादा नदीम अनवर खान, मुहम्मद अखलाक, मुकर्रम सैफी, मुफ्ती दिलशाद क़ासमी, शहजाद हुसैन, मुहम्मद शमशाद और मुहम्मद शाहिद ने इस्लाम के प्रचारक हज़रत मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिहाई पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सच्चाई की कभी हार नहीं हो सकती।

सच्चाई को अस्थायी रूप से छुपाया जा सकता है, लेकिन जीत सच्चाई की होती है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल पीस सेंटर और जामिया शाह वली अल्लाह ट्रस्ट के संस्थापक हज़रत मौलाना कलीम सिद्दीकी पर 22 सितंबर, 2021 को जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगा कर मेरठ से गिरफ्तार किया गया। जिस पर मौलाना के पक्ष में देशव्यापी विरोध हुआ, मालेरकोटला में भी ज्वाइंट एक्शन कमेटी रजिस्टर पंजाब के नेतृत्व में सभी प्रमुख संगठनों ने सरहंदी गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Svg%3E

Svg%3E

उन्होंने कहा कि अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि इस गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के आईडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि की थी, जो निराधार साबित हुई। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने मौलाना कलीम सिद्दीकी के एडवोकेट आईपी सिंह, एडवोकेट ओसामा इदरीस नदवी और अन्य वकीलों की कानूनी टीम को भी धन्यवाद दिया है

Svg%3E

Svg%3E

जिन्होंने सख्ती से पालन करते हुए जमानत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने आगे कहा कि मौलाना उमर गौतम, मुफ्ती जहांगीर, उमर खालिद और अन्य पीड़ितों को भी रिहा किया जाना चाहिए।