Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

फिरोजपुर में रेत माफियाओं ने माइनिंग विभाग के JE को अगवा कर महिलाओं समेत 7 ने पीटा

Spread the News

फिरोजपुर, 6 दिसंबर | फिरोजपुर में माइनिंग विभाग के जेई का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित जेई के बयान पर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना को बालू माफियाओं ने अंजाम दिया।

Illegal mining hollows Punjab govt claims : The Tribune India

कैलाश ढाका निवासी पन्नीवाला मोटा थाना उरा जिला सिरसा ने बताया कि वह खनन विभाग में जेई कम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। 4 दिसंबर को वह अपनी बाइक पर गांव जंडवाला में नहर खुदाई का काम देखने के लिए जा रहा था। श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव चाका सैदोका के पास लिंक रोड पर रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी।

जब उसने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो गांव कोठी निवासी चालक बब्बी ने गति बढ़ा दी। ड्राइवर ने उसे टक्कर मारने की कोशिश की। जब वह अपने फोन से ड्राइवर का वीडियो बनाने लगा तो ट्रॉली ड्राइवर बब्बी ने अपने एक और दोस्त को बुला लिया।

गांव फलियांवाला के पास बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक बब्बी रेत से भरी ट्रॉली को गांव छोटा फलियांवाला में ले गया और गाड़ी एक तरफ खड़ी कर गेट पर ताला लगा दिया। जब वह वहां पहुंचा तो घर में मौजूद बब्बी और गुरमेज सिंह समेत 7 अज्ञात लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।

सभी हमलावर उसका अपहरण कर एक मकान में ले गये। उसका मोबाइल छीन लिया गया और वीडियो डिलीट कर दिया गया। इसी बीच जेई का साथी वहां पहुंच गया और उसे बचाया। पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह निवासी गांव चक कमरीवाला, गुरमेज सिंह निवासी छोटा फ्लियांवाला समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच, बब्बू और गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments