Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

जज़बा कुछ कर गुज़रने का ….13 फरवरी को होगा महिला क्रिकेटर्स का ऑक्शन- 17 साल की ऑल राउंडर खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह का भी नाम शामिल

Spread the News

छत्तीसगढ़। वुमंस प्रीमियर लीग के लिए महिला क्रिकेटर्स का ऑक्शन 13 फरवरी को होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के 30 महिला क्रिकेटर्स ने नामिनेशन किया और तीन शार्ट लिस्ट हो गई हैं। तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं और इनका चयन लगभग तय माना जा रहा है। इनमें सबसे कम उम्र 17 साल की खिलाड़ी हैं ऐश्वर्या सिंह, जो बारहवीं क्लास में पढ़ती हैं। ऐश्वर्या प्रीमियर लीग ही नहीं। बल्कि, नेशनल टीम में भी शामिल होने का माद्दा रखती हैं, तभी तो उसका नाम इंडियन टीम की सिलेक्शन लिस्ट भी आ गया था। लेकिन, सिलेक्शन नहीं हो पाया। फिर भी ऐश्वर्या हार नहीं मानी हैं, वह आगे भी इंडियन वुमन टीम में शामिल होकर अब वर्ल्ड कप खेलना चाहती हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग की तरह देश में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वुमंस प्रीमियर लीग 2023 के ऑक्शन के लिए देश के साथ ही विदेशों से नामिनेशन लिया गया था, जिसमें करीब एक हजार छह सौ खिलाड़ियों ने नामिनेशन किया था। BCCI ने लीग में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इसके लिए 409 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट कर उनके लिए बेस प्राइस तय की गई है।

छत्तीसगढ़ की 30 खिलाड़ियों में तीन का नाम शामिल
इन खिलाड़ियों की सूची में बेस प्राइस भी तय की गई है। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। वहीं सबसे कम 10 लाख रुपए है। छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ी नामिनेशन में शामिल हुए, जिसमें से तीन खिलाड़ियों के नाम को शार्ट लिस्ट सूची में रखा गया है। इनका बेस प्राइस 10-10 लाख रुपए तय किया गया है। ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर से हैं। इनमें दो खिलाड़ी शिवि पांडेय और यशी पांडेय के साथ ही सबसे कम उम्र की खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह शामिल हैं।

ऐश्वर्या सिंह (17) डीपीएस स्कूल की स्टूडेंट हैं। उनके पिता प्रवीण सिंह स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में जॉब कर रहे हैं। प्रवीण सिंह भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से ऐश्वर्या को क्रिकेट की तालीम दी है। लंबे-लंबे छक्के लगाकर ऐश्वर्या ने अपनी पहचान बनाई है। वह अंडर-19 वर्ग में तीन साल से टॉप-10 खिलाड़ी हैं। वे हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी से 15 माह की ट्रेनिंग कर वापस लौटीं हैं। ऐश्वर्या बीसीसीआई की ओर से 2022 में कराए गए अंडर-19 टी-20 मुकाबले में टॉप-10 में रह चुकी हैं। उनका इंडियन टीम में सिलेक्शन के लिए भी चयन हुआ था। लेकिन, फाइनल लिस्ट में वह नहीं आ पाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments