मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें मानसा की जसप्रीत कौर ने पहला, नवदीप कौर ने दूसरा और फरीदकोट की गुरनूर सिंह धालीवाल ने शत प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
परीक्षा में पास प्रतिशता 99.69 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशता 99.65 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशता 99.74 प्रतिशत रहा है।
उल्लेखनीय है कि पीएसईबी ने यह रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। इस बार के नतीजे में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी जीत ली है। पूरी दुनिया में मशहूर सिद्धू मूसेवाला का जिला मानसा ने यह नाम कमाया है।



