प्रार्थना सभा में प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की उपस्थिति में मनस्वी सदन के द्वारा एक लघु नाटिका की गई प्रस्तुत
जालंधर। पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज की उपस्थिति में मनस्वी सदन के द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसके माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के चक्रव्यूह में न फंसने का और अपना कर्म करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज ने भी विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का कम से कम प्रयोग करने के लिए समझाया। प्री प्राइमरी विंग में विद्यार्थी राधा कृष्ण की ड्रेस में सज कर आए व उन्होंने ‘गोविंद बोलो ‘गीत पर आकर्षक डांस प्रस्तुत किया।




