जमीयत उलेमा जिला लुधियाना के अध्यक्ष कारी गय्यूर अहमद, मोैलान नसीम अहमद कासमी ने साथियों के साथ मिल कर निभाई मुख्य भूमिका
लुधियाना। जमीयत उलेमा ए हिंद ने अपने बुजुर्गों की कदीम परम्पराओं को जिंदा करते हुए जो आपसी प्यार – मोहब्बत को बढ़ाने और मुसीबत के के मारों के साथ गमख्वारी और हमदर्दी का पाठ पढ़ाती है। अभी हाल ही में पंजाब के कई जिलों में सैलाब आ गया था, इसी को देखते हुए हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद खलील कासमी, उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा ए हिंद पंजाब एवं चेयरमैन स्टेट हज कमेटी पंजाब की अध्यक्षता में जिला कपूरथला, जालंधर एवं कई जिलों में सैलाब से प्रभावित लोगों के लिए बड़ी गिनती में 5 ट्रकों के राशन की वयवस्था जमीयत उलेमा जिला लुधियाना व मलेरकोटला के तत्वधान में किया गया।
इस अवसर पर जमीयत उलेमा जिला लुधियाना के अध्यक्ष कारी गय्यूर अहमद एवं अन्य पदाधिकारियों ने हजरत मोैलाना मुफ्ती मुहम्मद खलील कासमी, उप अध्यक्ष जमीयत उलेमा संयु्क्त पंजाब के जिला कार्यालय मदनी जामा मस्जिद मे स्वागत किया। एवं अध्यक्ष जी ने ही सभी गाड़ियों ओैर जमीयत के प्रतिनिधिमंडल की गाडि़यों को रवाना किया। इस अवसर पर हजरत मौलाना मुफ्ती खलील कासमी ने जिला अध्यक्षों और नाजिमा एवं दूसरे जिम्मेदारों के साथ सैलाब से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों से मुलाकात करके हौसला- हिम्मत को बढ़ाया और राशन तक्सीम किया।
इस अवसर पर जमीअत उलमा मालेरकोटला के महासचिव मुफ्ती मोहम्मद यूसुफ , जिला संगरूर के सदर मुफ्ती वसीम अकरम, जिला कपूरथला के सदर मौलाना अमानुल्लाह, महासचिव गुलाम सरवर सब्बा, जालंधर के हाफिज इंतजार करीमी जंडियाला, जिला लुधियाना के हाफिज मोहम्मद हाशिम, मौलाना मोहम्मद लुकमान, हाफिज मोहम्मद नाजिम मायापुरी, प्रधान महमूद मलिक, प्रधान इनाम ,प्रधान जमील अंसारी, खजांची मोहम्मद अख्तर अंसारी, अलहाज मोहम्मद यूनुस, अब्दुल गफ्फार गुलाबी बाग, तर्जुमान कारी इलियास कासमी एवं अन्य मस्जिदों के जिम्मेदार और इमाम मौजूद थे। अंत में महासचिव मौलाना नसीम अहमद कासमी ने सभी साथियों की सेवा करने की सराहना की और उनका शुक्रिया अदा किया।




