Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

 जमीयत उलमा हिंद मुल्क- मिल्लत की हमदर्द संस्था है

Spread the News

कारी जाकिर हुसैन कासमी सचिव जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश का लुधियाना में संबोधन

लुधियाना,28 जून। जमीयत उलमा लुधियाना पंजाब के त्तवधान में मस्जिद उमर फारूक पंजाबी बाग टिब्बा रोड लुधियाना में एक मुख्य समागम आयोजित किया गया। जिस की निजामत के फराईज मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलमा हरियाणा- पजांब ने अंजाम दिए। जबकि विशेष अतिथि के रुप में कारी जाकिर हुसैन कासमी सचिव जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश शामिल हुए।
प्रोगराम को संबोधित करते हुए कारी जाकिर हुसैन कासमी ने कहा कि हर हर फरदे उम्मत को अल्लाह ने जिम्मेदार एवं निगरान बनाया है व हर वयक्ति रोजे महशर अपनी जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह होगा। इस लिए एक बाप, भाई एव पति होने की हैसियत से हम सब को घर के अंदर –बाहर की अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देना चाहिए ऐव मौजूदा पुरफितन दौर में हमें अपनी जिम्मेदारियों को अदा करने के हवाले से भरपूर किरदार अदा करना चाहिए एव किसी भी तरह की सुस्ती को हरगिज राह नहीं देनी चाहिए। इस महाज पर सरगर्मी से इरतिदाद व अन्य कई संवेदनशील प्रकार के मिल्ली- समाजी समस्याओं का हल निकलेगा और पाकीजा समाज वजूद पज़ीर होगा।
मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना व अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना की दुआ पर समागम सम्पन्न हुआ। शामिल होने वालों में कारी मुहम्मद आदिल मोहतमिम मदरसा तालीमुल कुरआन मुजफ्फरनगर,हाफिज मुहम्मद नदीम, हाजी मुहम्मद आबिद, हाजी मुहम्मद अशरफ ऐवं हाजी मुहम्मद नवाब आदि के नाम जिक्रयोग हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments