हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मासूम साकिब साहब समेत कई गणमाणय लोगों ने की शिरकत
लुधियाना। जानकारी के अनुसार राहों रोड पर जमीयत उलमा ए हिंद की एक विशेष बैठक आयोजिक की गई। जिस में देश में हो रही घटनाओं समेत अलग अलग मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर हजरत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मासूम साकिब साहब जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा ए हिंद, हजरत मौलाना मुफ्ती अब्दुल राजिक साहिब जनरल सेक्रेटरी जमीयत उलेमा स्टेट दिल्ली, कारी मोहम्मद साजिद साहब सेक्रेटरी जमीयत उलेमा दिल्ली, हजरत मौलाना मोहम्मद हारून साहब कासमी अध्यक्ष जमीयत उलेमा पंजाब हरियाणा हिमाचल चंडीगढ़ और जमीयत उलेमा जिला लुधियाना के तमाम जिम्मेदारों ने शिरकत की।
जिसमें जिला अध्यक्ष कारी गयूर अहमद जनरल सेक्रेटरी, मौलाना नसीम कासमी उपाध्यक्ष , हाफिज मोहम्मद हाशिम उपाध्यक्ष, हाजी मोहम्मद यूनुस उपाध्यक्ष, मौलाना मोहम्मद लुकमान प्रवक्ता, कारी मोहम्मद इलियास सेक्रेटरी, हाफिज मोहम्मद नाजिम सेक्रेटरी इसलहे मुहासरा, मुफ्ती मोहम्मद शोएब कासमी सदस्य, मोहम्मद मेहरबान, मोहम्मद रिजवान सैफी, मोहम्मद मेहरुद्दीन सैफी, नफीस अहमद अंसारी, समीउद्दीन अंसारी खजांची, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद यूनुस इकबाल सलमानी वगैरह शामिल थे।




