Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

गर्मी से जालंधर वासियों को मिली राहत, सावन के दूसरे सोमवार लगी बारिश की झड़ी

Spread the News

जालंधर, 29 जुलाई : पंजाब में मानसून ने अब तक खुलकर अपना रंग नहीं दिखाया था पर अब मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सावन के दूसरे सोमवार को जालंधरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। सावन के पहले सोमवार को भी बारिश ने गमी से राहत दी थी।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 11 जिले तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, मोगा, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना बहुत कम है। राज्य में भले ही तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है पर अभी भी औसत तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। बठिंडा जिले में 39.2 डिग्री तापमान  दर्ज किया गया है, जबकि फतेहगढ़ साहिब में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पंजाब में इस बार मॉनसून धीमा चल रहा है, इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 28-29 जुलाई को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है जबकि 30 और 31 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इस बार जुलाई महीने में सामान्य से 43 फीसदी कम बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments