Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : मदरसा तालीमुल इस्लाम के बैनर तले किया जायेगा गणतंत्र दिवस पर भव्य समागम आयोजित + नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मौलाना अनवर अमृतसरी विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

Spread the News

मदरसा के छात्र भाषण ,नात नबी और विभिन्न विषयों पर देंगे प्रस्तुति : कारी नौशाद आलम + कारी अबू नसर जामई

नई दिल्ली/जालंधर/अमृतसर,  (प्रेस विज्ञप्ति) पंजाब के जालंधर जिले के एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और शैक्षणिक संस्थान मदरसा तालीमुल इस्लाम मुस्लिम कॉलोनी के तत्वावधान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ये विचार आज मदरसा तालीमुल इस्लाम के मुख्य अधिकारी और मक्का मस्जिद के इमाम और उपदेशक कारी नौशाद आलम ने मीडिया को दिए अपने बयान के दौरान व्यक्त किए।
मदरसा तालीमुल इस्लाम के बैनर तले हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह की जानकारी देते हुए कारी नौशाद आलम ने बताया कि इस आयोजन में छात्र-छात्राएं अपने-अपने अंदाज में भाषण, नात नबी और विभिन्न विषयों पर संवाद प्रस्तुत करेंगे। वे अन्य भाषाओं खासकर अंग्रेजी में अपने बयान पेश कर दर्शकों को अपने जोैहर भी दिखाएंगे।
वहीं मदरसा के मुख्य सदस्य श्री कारी अबू नसर जामई ने समारोह में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथियों की भागीदारी के विवरण पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें विश्वविख्यात संस्था नैेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं सोढल जालंधर से मुफ्ती नूरुद्दीन,श्री मंसूर आलम, सटेट से कारी मोहसिन आलम,सहित जालंधर जिले की महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हो रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments