नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी भी होंगे शामिल
इजलास की सभी तैयारियां पूरी,फरज़ंदाने तौहीद से हजारोंं की संख्या में पहुंचने की अपील :कारी अबू नसर जामई
नई दिल्ली/जालंधर, 2 मार्च (प्रेस विज्ञप्ति) जालंधर जिले के सेंट्रल मदरसा तालीमुल इस्लाम मुस्लिम कॉलोनी में 4 मार्च को भव्य सार्वजनिक इजलास (मानवता के लिए कुरआन का संदेश) और दसतारबंदी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिस क की कियादत जनाब कारी अबू नसर जब कि अध्यक्षता गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के जनाब मौलाना- मुफ्ती मुहम्मद नदीम कासमी कर रहे हैं।
मीडिया को जानकारी देते हुए कारी अबु नसर जामई ने कहा कि इजलास ए आम और दसतारबंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य समागम में पंजाब सहित विभिन्न प्रांतों के विद्वान और मुफ्ती साहिबान भाग ले रहे हैं।
श्री कारी अबू नसर जामई ने इजलास ए आम में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों का उल्लेख किया और कहा कि इसमें जहाँ विशेष रूप से फखऱ ए पंजाब, नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी शामिल हो रहे हैं, वहीं हजरत मौलाना राशिद साहिब, हजरत मौलाना मुफ्ती मनव्वर हुसैन, हजरत मौलाना मुफ्ती नूरुद्दीन, हजरत मौलाना शमशाद,जनाब कारी नौशाद साहब, हजरत कारी मोहसिन साहिब, मौलाना आदिल हुसैन, कारी अतहर आजाद, मुफ्ती साकिब कासमी, कारी मुहम्मद आफाक, मुहम्मद अली अहमद और अन्यके नाम उल्लेखनीय हैं।



