Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: लकड़ी जलाकर सो रहा था परिवार, दम घुटने से महिला की मौत, पति और बच्चों की हालत गंभीर

Spread the News

जालंधर, 10 जनवरी | जालंधर में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के 2 बच्चों और उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा परिवार कमरा बंद कर अंगूठी जलाकर सो गया था। जानकारी के मुताबिक, घटना मोहल्ला गोबिंदगढ़ की है। महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पति विशाल पिछले 3 महीने से अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित एक मकान में रह रहा था। विशाल एक निजी कॉलेज के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उनके साथ 3 कर्मचारी भी काम करते हैं।

विशाल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी घर के सामने बने मकान में रहते हैं। विशाल ने सुबह करीब 4 बजे कर्मचारियों को अपने घर बुलाया था लेकिन तब तक सब कुछ ठीक था जब सुबह 7 बजे कर्मचारी दोबारा घर पहुंचे तो देखा कि सभी की हालत गंभीर थी और महिला की मौत हो चुकी थी।

विशाल और बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्टाफ ने तुरंत लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उपचाराधीन बच्चों में एक ढाई साल और दूसरा एक साल आठ माह का है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments