Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालन्धर : स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर तेज़धार हथियार से हमला कर काट दिया कान

Spread the News

जालंधर। आबादपुरा स्थित एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में लोगों ने प्रिंसिपल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया बुधवार को प्रिंसिपल एसआर कटारिया स्कूल में ही थे।

पंजाब बंद होने के कारण स्कूल में छुट्टी थी। स्कूल में केवल प्रिंसिपल और एक काम करने वाली महिला मौजूद थी। जिस वक्त प्रिंसिपल पर हमला हुआ, उस वक्त महिला बाहर कुछ काम कर रही थी। प्रिंसिपल पर हमला इतना खतरनाक था कि उनका कान तक कट गया।

हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जब उसने प्रिंसिपल को घायल ‘हालत में देखा तो उन्होंने मोहल्ले के लोगों को बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना छह की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

दूसरी तरफ, पुलिस द्वारा अभी तक घायल प्रिंसिपल के बयान नहीं लिए जा सके हैं, क्योंकि डाक्टर ने उन्हें बयान देने के लिए अनफिट करार दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments