Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: बाइक और कार की मामूली टक्कर के बाद युवकों ने कार चालक को पीटा; फिर बोनट पर चढ़कर शीशा तोड़ा

Spread the News

 

जालंधर, 29 अक्तूबर। यहां से गुंडागर्दी की एक घटना सामने आई है। श्रीराम चौक के पास बाइक और कार की टक्कर के बाद बाइक सवार उग्र हो गये और फिल्मी अंदाज में कार के बोनट पर चढ़ गये और पहले कार का शीशा तोड़ दिया और बाद में कार चालक की पिटाई कर दी। थाना नं. 4 में शिकायत दर्ज करायी गयी है।

जानकारी देते हुए विनय नगर निवासी राजेश नंदा ने बताया कि वह एक बिजनेसमैन हैं। शनिवार की रात वे श्रीराम चौक के पास जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का फुटर उनकी कार से टकरा गया। गलती बाइक चालक की थी, जिस पर 3 युवक सवार थे। उक्त युवकों ने पहले उसे जबरन रोका और बाद में 2 युवक कार के बोनट पर चढ़ गए और शीशे तोड़ने लगे। किसी तरह उसने खुद को बचाया और कार से बाहर निकला। इसी दौरान उक्त युवक ने उस पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

राजेश ने बताया कि बाइकर्स ने गाड़ी में घुसकर सामान चुराने का भी प्रयास किया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मांग की है कि देर शाम शहर में पीसीआर चलाई जाए। टीमों की गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को पकड़ा जा सके। पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments