Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: मनयारी कारोबारी के घर लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

Spread the News

जालंधर, 11 नवंबर | मनयारी (कृत्रिम आभूषण) का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी के घर की ऊपरी मंजिल पर शुक्रवार की देर रात आग लग गई। इस घटना में पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी शुक्रवार रात को दी गई। उनकी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आपको बता दें कि जिस जगह ये घटना हुई वो एक घना बाजार है। जिसके चलते फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह मार्केट के अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

फायर ब्रिगेड अधिकारी जसवन्त सिंह के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट-सर्किट प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही घटना स्थल से कुछ इनवर्टर बैटरियां भी बरामद की गई हैं। जो बुरी तरह से जल गए हैं, जिससे लगता है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी है। जल्द ही फायर ब्रिगेड रिपोर्ट तैयार कर नगर निगम को भेजेगी।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शेखा बाजार से सटे ऊंचा बागवान मुहल्ला निवासी भंडारी परिवार मनियारी का सामान घर की छत पर रखता था। जहां से वह सारा माल सप्लाई करता था। शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से उनका काफी नुकसान हो गया। विधायक अरोड़ा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आग पर काबू पाने तक पूरे इलाके की लाइटें बंद कर दी गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments