Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : गुरुनानकपुरा वेस्ट के पार्क में 66 केवी लाइन का करंट लगने से 9 साल का बच्चा झुलसा

Spread the News

जालंधर, 29 मार्च। पावरकॉम की जमीन पर मकान बना रहे गुरु नानकपुरा वेस्ट झुग्गी निवासी 9 वर्षीय आरव करंट लगने से झुलस गय़ा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पार्क में खेलते समय बच्चे ने 66 केवी लाइन पर रस्सी से बंधा पत्थर फेंक दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और करंट लगने से बच्चे के शरीर में आग लग गई।

तीसरी कक्षा के छात्र आरव की हालत गंभीर है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। आरव के नाना हरि सिंह ने बताया कि आरव शाम 4 बजे पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। जब उसने एक प्लास्टिक की चीज को ऊपर की ओर फेंका। अचानक वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। और फिर बच्चे के शरीर में बुरी तरह आग लग गई।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments