Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : सर्राफा बाजार में दिन-दिहाड़े आंखों में मिर्ची स्प्रे छिड़क लूट ले गए साढ़े 5 तोले सोना

Spread the News

जालंधर। शहर के भीड़भाड़ और तंग गलियों वाले सर्राफा बाजार (शेखां बाजार,हनुमान चौक) में दिनदहाड़े सोने की लूट का मामला सामने आया है। लुटेरे आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सुनार से साढ़े 5 तोले (55 ग्राम) सोना लूट कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है।

लूट का शिकार हुए पगड़ी बाजार के रहने वाले सागर (बंगाली) ने बताया कि वह ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 लुटेरे आए और उसकी आंखों में मिर्ची स्प्रे डालकर सोना लूटकर फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सर्राफा बाजार के लोगों का कहना है कि लुटेरे पीड़ित को पहले कुछ दूरी पर लेकर गए और उसकी आंखों में स्प्रे डालकर उससे सोना लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments