भारत सरकार ईसराईल से बात चीत कर मासूम फलस्तीनी बच्चों को शहीद होने से बचाएः मजलिस अहरार इस्लाम हिंद पंजाब
अमृतसर। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक विंग के पूर्व चेयरमैन श्री अब्दुल नुर ने पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ बात चीत मे कहा कि इज़राईल द्वारा मासूम फल्सतीनियों पर 1 महीने से जो लगातार हमला हो रहा है वह जहाँ निंदनीय है वहीं शर्मनाक भी है। मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के पंजाब प्रधान होने के नाते उन्होंने समूह मुस्लिम भाईचारे की ओर से विरोध जताते हुए कहा कि भारत सरकार ईसराईल से बात चीत कर मासूम फलस्तीनी बच्चों को शहीद होने से बचाए। साथ ही श्री अब्दुल नूर ने अरब देशों से भी अपील की है वह हर संभव जंग को रुकवाने का प्रयास करें क्योंकि जालिम इसराईल निहत्थे लोगों का खून बहा रहा है।



