Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

ईरान-इजरायल तनाव: मिसाइल प्रमुख जनरल हाजीजादेह की मौत की पुष्टि, परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए

Spread the News

नेशनल डेस्क/नई दिल्ली,14 जून। मध्य पूर्व में एक बार फिर से हालात विस्फोटक मोड़ पर पहुंच गए हैं। वर्षों से छुपी हुई दरारें अब खुलकर सामने आ रही हैं। शुक्रवार, 13 जून की दोपहर, जब ईरान ने एक टेलीविज़न प्रसारण के ज़रिए यह स्वीकार किया कि उसके शीर्ष मिसाइल कमांडर जनरल आमिर अली हाजीजादेह अब इस दुनिया में नहीं रहे — तो दुनिया भर की नजरें एक बार फिर तेहरान और तेल अवीव के बीच की दरार पर टिक गईं।

इजरायली हमलों में हाजीजादेह की मौत, कई बड़े वैज्ञानिक और जनरल भी मारे गए

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की मिसाइल यूनिट के प्रमुख जनरल हाजीजादेह उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे, जो इजरायल द्वारा गुरुवार रात किए गए हवाई हमलों में मारे गए। यह हमले ईरान के प्रमुख परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments