Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

Spread the News

आदमपुर। वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए मैम ने कहा कि यह दिन दुनिया भर में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य महत्व शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस दिन कई सामाजिक संगठन शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लोगों के साथ रैलियां आयोजित करते हैं।

इस अवसर पर स्कूल में इस दिन से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और आठवीं कक्षा का छात्र साहिलप्रीत सिंह विजेता रहा। प्रिंसिपल मैम ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उन्हें आत्मविश्वास दिया कि ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहें, जिससे बच्चों का मानसिक विकास होगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments