Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

एल आई सी की तरफ से बीमा सलाहकार जगजीत सिंह माहल को मुंबई में दिया गया विशेष सम्मान

Spread the News

महल कलां। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा हाल ही में मुंबई में आयोजित अनंदा महोत्सव प्रतियोगिता में पंजाब के बीमा सलाहकार जगजीत सिंह माहल के पहला स्थान हासिल करने पर विशेँष रूप से सम्मानित किया गया। इस अनंदा महा उत्सव में पूरे भारत से 2200 बीमा सलाहकारों ने भाग लिया। पंजाब का प्रतिनिधित्व बीमा सलाहकार जगजीत सिंह माहल ने किया।

बीमा सलाहकार जगजीत सिंह महल ने एलआईसी के चेयरपर्सन के साथ शमां रोशन की। बीमा सलाहकार जगजीत सिंह माहल ने चेयरपर्सन के साथ समय बिताया और उनकी हौसला अफजाई कीं। वहीं पंजाब के गौरव में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई। इस अवसर पर उनके साथ रायकोट शाखा के बीमा सलाहकार दविंदर कुमार बांसल जलालदीवाल भी शामिल हुए। बीमा सलाहकार जगजीत सिंह माहल एवं दविंदर कुमार बांसल का पंजाब पहुँचने पर एलआईसी की ब्रांच जगराओं में एक विशेष समागम आयोजित करके उनको सम्मानित किया गया।

इस समागम में महिंदर सिंह मार्केटिंग मैनेजर डिवीजनल ऑफिस लुधियाना, मनोहर लाल मैनेजर सेल्स डिवीजनल ऑफिस लुधियाना, रविंदर कुमार मैनेजर जी एल आई ए डिवीजनल ऑफिस लुधियाना, मैनेजर रायकोट ब्रांच के मैनेजर शबांसु नाइक, सी एल आई ए गगनदीप सिंह प्रिंस, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर जगराव बिलास चंद और डीसी बांसल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments