Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

निज्जर हत्याकांड: भारत की भूमिका का खुलासा करेगा कनाडा; दावा- 2 आरोपी होंगे गिरफ्तार, पुलिस महीनों से कर रही थी निगरानी

Spread the News

कनाडा, 28 दिसंबर | रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में दो आरोपियों की पहचान की है। कनाडाई मीडिया ग्लोब एंड मेल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दोनों आरोपियों को कुछ हफ्तों में गिरफ्तार किया जा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद हत्या की साजिश में भारत सरकार की भूमिका का खुलासा हो जाएगा। ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 18 जून को निज्जर की हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने एक बार भी कनाडा नहीं छोड़ा है।

कनाडा पुलिस पिछले कई महीनों से दोनों संदिग्धों पर नजर रख रही थी, जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। भारत सरकार ने कहा है कि निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा द्वारा साझा की गई जानकारी की जांच की जाएगी।

दरअसल, 18 सितंबर को कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपनी संसद में भारत सरकार पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने कनाडा के आरोपों को शुरू से ही खारिज कर दिया है।

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कनाडा सरकार से आरोपों और पुख्ता जानकारी की मांग की थी। मंत्रालय ने कहा था कि वह सूचना के आधार पर जांच के लिए तैयार है। ट्रूडो अब तक कई मंचों पर अपने आरोप दोहरा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments