सिंगापुर। सिंगापुर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां एक शॉपिंग मॉल के बाहर भारतीय शख्स को धक्का दे दिया गया, जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान 34 वर्षीय थेवेंदारन शनमुगम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सीढ़ियों से गिरने के बाद व्यक्ति के सिर में कई फ्रैक्चर हो गए। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।



