Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत ने गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा को आतंकी किया घोषित, हत्या समेत कई मामले दर्ज

Spread the News

नई दिल्ली, 30 दिसंबर | भारत ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के संचालक लखबीर सिंह लंडा को आतंकवादी घोषित कर दिया है। कनाडा से भारत में आतंक फैलाने वाले लांडा के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लंडा को यूएपीए एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। लखबीर सिंह लांडा मोहाली और तरनतारन में आरपीजी हमलों का मास्टरमाइंड है।

इतना ही नहीं, लांडा पर पाकिस्तान से भारत में हथियारों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की तस्करी की निगरानी करने का भी आरोप है। इसके अलावा वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर पंजाब में फंडिंग के दम पर हिंदू नेताओं को निशाना बना रहा है। वह 9 मई 2022 को मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का मास्टरमाइंड है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, लंडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी के जरिए लाए जाने वाले हथियारों और आईईडी उपकरणों पर नजर रखता है। वह आरपीजी अटैक का मास्टरमाइंड भी है। उसका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से गठजोड़ है। वह पंजाब के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी मॉड्यूल स्थापित करता है। पंजाब पुलिस और एनआईए ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लंडा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, जिसके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रेड कॉर्नर नोटिस (2021 में) भी जारी किया है। एनआईए ने 2017 में कनाडा से भागे लखबीर सिंह लंडा के सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। खुफिया एजेंसी के मुताबिक, वह फिलहाल कनाडा के अल्बर्टा में छिपा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments