Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व में वुडबरी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Spread the News

   बच्चों ने रंगा रंग प्रोग्राम पेश कर किया लोगों को मोहित

Svg%3E

आदमपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वुडबरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, भोगपुर में प्रिंसिपल डॉ. सुमन डडवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कविताएं, गीत व नाटक प्रस्तुत किये। बच्चों ने ‘देश मेरा रंगीला’, ‘वंदे मातरम’ जैसे गानों पर डांस किया। प्री विंग के बच्चों ने विभिन्न देशभक्तिपूर्ण वेशभूषा पहनकर सभी का दिल जीत लिया। विजेता विद्यार्थियों को पौधे देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को यह शिक्षा दी गई। हम अपने देश को स्वच्छ रखकर और अधिक पौधे लगाकर कैसे इसे और अधिक सुंदर बना सकते हैं।

Svg%3E

इसके साथ ही बच्चों की झंडा बनाओ, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रिंसिपल मैडम ने अपने भाषण में भारत की महानता के बारे में जानकारी दी और बच्चों को एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित किया और अंत में मैडम ने सभी स्टाफ और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments