Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine

मस्जिद हशमत रुकनुद्दीन मोतई रोड मालेरकोटला का उद्घाटन: कारी मोहम्मद आदिल

Spread the News

अस्र की नमाज मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी के नेतृत्व में की गई अदा 

Svg%3E

मालेरकोटला,9 मार्च। मुफ्ती मुहम्मद जाहिद कासमी उस्तादे  हदीस मदरसा महमूदिया सरवट जिला मुजफ्फरनगर ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि ईदारा तहफ्फुज मसाजिद व मदारिस एंड वेलफेयर सोसाईटी( रजि,) पंजाब की देखरेख में मस्जिद हशमत रुकनुद्दीन मोतई रोड, मालेरकोटला,  का आज उद्घाटन किया गया।  एवं इस यादगार अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में  मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी, मुफ्ती  ए शहर लुधियाना और जमियत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष और मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी अध्यक्ष जमियत उलमा जिला संगरूर व मोहतमिम मदरसा दारुल उलूम मालेरकोटला पंजाब ने  भाग लिया।

उन्होंने कहा कि आज से नियमित नमाज शुरू हो गई है। और स्थानीय लोग अब दूर की मस्जिदों में जाने के बजाय अपनी ही मस्जिद में तरावीह में पवित्र कुरान सुनेंगे। अस्र की नमाज से पहले बोलते हुए मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने कहा कि अल्लाह मस्जिदों के निर्माण का यह महान कार्य अपने प्यारे और महबूब बंदों से लेता है और खुदा से खास लगाव रखने वाले लोग ही मस्जिदों के निर्माण के लिए जीवन और वित्तीय बलिदान देते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामी इतिहास यह बताता है हमें कि अपने समय के महान पैगम्बरों और रसूलों जैसे हज़रत इब्राहीम, हज़रत इस्माइल, हज़रत सुलेमान और हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (सल) ने स्वयं इस महत्वपूर्ण कार्य में भाग लिया और ऐसे लोगों के महान गुणों का उल्लेख कुरान और हदीस में किया गया है।

मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी जमीयत उलेमा संगरूर के अध्यक्ष ने कहा कि  दीनी तालीमी बोर्ड जमीयत उलेमा हिंद के प्रबंधन के तहत इस मस्जिद में एक संगठित मकतब स्थापित किया जाएगा। लगभग 5:30 बजे मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने अस्र की नमाज अदा कराई, कारी मुहम्मद आदिल मोहतमिम मदरसा तालीम अल-कुरान मुजफ्फरनगर ने मालेरकोटला शहर से आए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और उनके भोज का कार्य किया और इस अवसर पर प्रधान मुहम्मद अनवर, कारी मुहम्मद फारूक इमाम रोडेवाल, कारी मुहम्मद आकिब, मुहम्मद इमरान एल्युमिनियम, मुहम्मद इरफान पोल्ट्री फार्म, भोला एमसी, अल्ताफ मुजफ्फरनगरी और मुहम्मद महताब आदि बड़ी संख्या में लोग मोैजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments