जालंधर,11 नवंबर। एम यू एन (मॉडल यूनाइटेड नेशन) सिक्स्थ चैप्टर का उद्घाटन समारोह पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, पीएपी कैंपस, जालंधर कैंट में आयोजित किया गया। तीन दिवसीय एमयूएन (मॉडल यूनाइटेड नेशन) का उद्देश्य समाधान तक पहुंचने के लिए विभिन्न समितियों के तहत वैश्विक प्रासंगिकता के मुद्दों पर चर्चा करना है। इस अवसर पर श्री सुरेश कुमार, आई ए एस (रिटायर्ड ) जो चीफ प्रिंसीपल सेक्रेटरी हैं ,ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जिनका स्वागत प्रिंसीपल डॉ.रश्मि विज ने किया। इस अवसर पर पीडीएवीएमयूएन के कोऑर्डिनेटर्स- बलविंदर सिंह, मनोज दत्ता, सीमा शर्मा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज ने अपने संबोधन में सभी मेहमानों का स्वागत किया और बताया कि कैसे एमयूएन में भागीदारी जागरूकता, आत्मविश्वास, सार्वजनिक बोलने, नेतृत्व कौशल और महत्वपूर्ण सोच को बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है और यंग माइंड्स को आकार (shape) देती है।इस अवसर पर
अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य और पुलिस डीएवी के सुपरवाइजर- राजकुमार, उर्वशी और अंजू सहगल भी उपस्थित थे।
ग्रुप सॉन्ग टीम के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत ‘आज की शाम में प्यार के रंग भरे, स्वागतम् हम करें ‘ एवं ‘जय जय हे भगवती सुर भारती’ सरस्वती वंदना ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्कूल की ऑर्केस्ट्रा टीम द्वारा पश्चिमी व भारतीय वाद्यों के सम्मिश्रण से राग ध्वनि में रची गई रचना पर जुगलबंदी पेश की गई।
मॉडल यूनाइटेड नेशन की उपयोगिता एवं उद्देश्य को कोरियोग्राफी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि
ने संयुक्त राष्ट्र की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पॉजिटिव शांति(peace) और पॉजिटिव सॉल्यूशन्स के बारे में बताया और उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि वे जो भी काम करें नैतिकता के साथ करें।
मुख्य अतिथि द्वारा एक ग्लोब पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर उनके साथ प्रिंसीपल डॉ. रश्मि विज और पीडीएवी एमयूएन के कोऑर्डिनेटर्स भी मौजूद थे।
एम यू एन की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के द्वारा तैयारी संबंधी एम यू एन की ओपनिंग वीडियो भी दिखाई गई तथा विभिन्न एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर्स का परिचय करवाया गया।
मुख्य अतिथि को प्रिंसीपल डॉ.रश्मि विज द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया।
इस प्रोग्राम की ओपनिंग स्पीच सेक्रेटरी जनरल कृष द्वारा दी गई।
सम्मेलन के उद्घाटन की घोषणा सेक्रेटरी जनरल कृष ने की। प्रिंसिपल डॉ रश्मि विज तथा मुख्य अतिथि के द्वारा इस वर्ष के सेक्रेटरी जनरल कृष को मशाल सौंपी गई।
अगले दो दिनों में एमयूएन के दौरान 9 समितियां – , यू एन जी ए, यू एन एच एस पी, यू एन सी एस डब्ल्यू ,यू एन एच आर सी, ए आई पी पी एम, पंजाब विधानसभा, मार्वल vs डीसी , यू एन एस सी, इंटरनेशनल प्रैस – विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और बहस करेंगी।
मंच संचालन अध्यापकों – प्रीति खैहरा और जसप्रीत बोपाराय तथा विद्यार्थियों सक्षय और आस्था द्वारा किया गया। पी डी ए वी एम यू एन में जालंधर और उसके आसपास के स्कूलों के 600 के करीब 14 से 19 साल के छात्र भाग ले रहे हैं।



